Friday, 09 October 2026
होम Crime Faridabad Borewell Incident: फरीदाबाद में बोरवेल में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत, करीब 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Crime

Faridabad Borewell Incident: फरीदाबाद में बोरवेल में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत, करीब 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
28 September 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 16814 Views
Faridabad Borewell Incident: फरीदाबाद में बोरवेल में गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत, करीब 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Faridabad Borewell Incident: फरीदाबाद के सीही गांव में ढाई साल की एक बच्ची शाम के करीब 6 बजे 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. घटना की सूचना मिलने ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया. लेकिन अफसोस की बात है कि बच्ची को बचाया नहीं जा सका. बोरवेल से निकालने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ (NDRF) कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी शाम 7:45 बजे मिली और NDRF की टीम रात 9:05 बजे मौके पर पहुंची. इसके बाद NDRF, हरियाणा SDRF, पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल डिपार्टमेंट और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की मदद से एक जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया बच्ची को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आस-पास खुदाई का काम किया गया. उसे सुरक्षित रखने के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन भी सप्लाई की जा रही थी. मौके पर फायर ब्रिगेड, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात थी. फरीदाबाद के सिविल सर्जन भी मौके पर पहुंचे. NDRF, हरियाणा SDRF, स्टेट पुलिस, फायर सर्विस, गाजियाबाद की UP सिविल डिफेंस और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मिलकर काम किया. लगभग 10 घंटे की कोशिश के बाद बच्ची को सुबह 3:50 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया. यह भी पढ़ें – Ambala Building Collapse: मलबे में 13 मजदूर दबे… अंबाला में ढही निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग; चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा डॉक्टरों ने किया मृत घोषित बाहर निकालने के तुरंत बाद बच्ची को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे पहले NDRF के डिप्टी कमांडेंट कुणाल तिवारी ने बताया था कि बच्ची को बचाने और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजने की कोशिश की जा रही थी. बताया जा रहा है कि बोरवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का था और लगभग 10 साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा था. पहले इस पर ढक्कन लगा हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले वह गायब हो गया था. बच्ची इसी खुले बोरवेल में गिर गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. यह भी पढ़ें – Crime: पति-पत्नी दोनों थे शराब के शौकीन! तभी खेत के कमरे में 11 साल के बेटे के सामने किया ऐसा कांड; सोनीपत में महिला की…

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *