Friday, 09 October 2026
होम Business Infrastructure: मारवाड़ को मिलेगी रफ्तार, 11,492 करोड़ से बनेगा एक्सप्रेसवे, जोधपुर से मुंबई का सफर 11 में होगा पूरा
Business

Infrastructure: मारवाड़ को मिलेगी रफ्तार, 11,492 करोड़ से बनेगा एक्सप्रेसवे, जोधपुर से मुंबई का सफर 11 में होगा पूरा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
6 October 2026 6:27 PM 1 मिनट पठन 4300 Views
Infrastructure: मारवाड़ को मिलेगी रफ्तार, 11,492 करोड़ से बनेगा एक्सप्रेसवे, जोधपुर से मुंबई का सफर 11 में होगा पूरा

Rajasthan Road Infrastructure: राजस्थान में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार पश्चिमी हिस्से की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला है. जयपुर-जोधपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे करीब 390-400 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होगा. इसके तैयार होने पर जयपुर और जोधपुर के बीच यात्रा समय करीब 4 घंटे रह सकता है, जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद जोधपुर से मुंबई तक पहुंचने में करीब 11 घंटे लगने का अनुमान है. करीब 11,492 करोड़ रुपए की इस परियोजना का फायदा पचपदरा रिफाइनरी, उद्योगों, व्यापार और माल परिवहन को मिलेगा. एनएचएआई की देखरेख में हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर आगे बढ़ रही यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान को देश के बड़े आर्थिक केंद्रों से जोड़ने वाले अहम इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *