पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप, डायल 112 की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के बहत्तरा सहनी टोला में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में राधा देवी और उनके पुत्र अमन कुमार घायल हो गए। दोनों राघोपुर बहत्तरा सहनी टोला के निवासी सुबोध सहनी के परिवार से हैं। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुराने विवाद में मारपीट का आरोप घायल अमन कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के संतोष कुमार और […] The post Naugachia: राघोपुर के बहत्तरा सहनी टोला में मां-बेटे के साथ मारपीट, दोनों घायल- GS NEWS appeared first on GS NEWS.
Source: Read Full Article