Friday, 02 October 2026
होम Politics Rajasthan HC Dispute: जस्टिस मेहता के आरोपों पर संजीव प्रकाश शर्मा का पलटवार, बोले- शिकायत थी तो प्रक्रिया से उठाते
Politics

Rajasthan HC Dispute: जस्टिस मेहता के आरोपों पर संजीव प्रकाश शर्मा का पलटवार, बोले- शिकायत थी तो प्रक्रिया से उठाते

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
1 October 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 623 Views
Rajasthan HC Dispute: जस्टिस मेहता के आरोपों पर संजीव प्रकाश शर्मा का पलटवार, बोले- शिकायत थी तो प्रक्रिया से उठाते

Rajasthan High Court Retired Justice Sanjeev Prakash Sharma News: राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) संजीव प्रकाश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता की ओर से लगाए गए आरोपों पर पहली बार अपनी बात रखी. जस्टिस शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसके पीछे प्रोफेशनल जलन हो सकती है. उन्होंने रोस्टर में बदलाव, प्रभावशाली पक्षकारों को लाभ पहुंचाने, जांच और तबादलों में दखल जैसे आरोपों पर अपना पक्ष रखा. जस्टिस शर्मा ने कहा कि न्यायाधीशों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की चर्चा मीडिया या सोशल मीडिया में करने के बजाय उचित प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए. मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रोस्टर तय करने का अधिकार उनके पास था और प्रशासनिक स्तर पर किए गए तबादलों को लेकर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि विवाद से उन्हें दुख हुआ और न्यायाधीशों को वकीलों को खुश करने के दबाव के बजाए कानून के अनुसार काम करना चाहिए.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *