Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में 26 से 28 सितंबर के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 सितंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में बारिश की संभावना है. पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिसका असर राजस्थान के मौसम पर पड़ेगा. धौलपुर में 26 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.
Source: Read Full Article