Sunday, 27 September 2026
होम Top News Ranchi Monkey Video: रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, बोतल उठाकर लगाई घूंट, फिर जो हुआ…देखकर रह जाएंगे दंग
Top News

Ranchi Monkey Video: रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, बोतल उठाकर लगाई घूंट, फिर जो हुआ…देखकर रह जाएंगे दंग

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
26 September 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 444 Views
Ranchi Monkey Video: रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, बोतल उठाकर लगाई घूंट, फिर जो हुआ…देखकर रह जाएंगे दंग

Ranchi Monkey Video: झारखंड के रांची के ओरमांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बंदरिया अचानक शराब की दुकान में जा पहुंची. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बंदरिया दुकान के अंदर है. वह शराब की बोतल उठाती है और उसे पीती नजर आती है. यही नहीं, बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद कुछ बोतलें भी उसके कारण टूट गईं. शराब पीने के बाद बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर ही सोती रही. यह पूरी घटना रांची के ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास बांके बिहारी मार्केट स्थित शराब दुकान की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग बंदरिया के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. शराब पीकर बेहोश हुई बंदरिया वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया जो कि गर्भवती है. वो शराब की दुकान में शराब के कार्टून के ऊपर आराम से सोती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो में एक शख्स कहता है कि ओरमांझी ब्लॉक में शराब की दुकान के अंदर एक बंदर घुसा हुआ है. यह बंदर गर्भवती हैं. एक हाफ पीकर बंदर आराम से सो रहा है. इसके बाद शख्स शराब की बोतल दिखाता है. जिसे बंदर ने पीया है. शख्स आगे कहता है कि बंदरिया गर्भवती है जो बच्चा देने वाली है. हालांकि, inkhabar.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. रांची ओरमांझी ब्लॉक दारू दुकान में घुसा बंदर और एक क्वार्टर पी ली है #newsranchi #ranchi #jharkhand #monkey pic.twitter.com/MZVS0jfLeV — News Ranchi 🛑 (@newsranchi) September 25, 2026 यह भी पढ़ें – Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर के केनरा बैंक में डेढ़ घंटे तांडव मचाते रहे अपराधी, बंदूक की नोक पर लूटे 43 लाख और सोने-चांदी के… लोगों ने दी प्रतिक्रिया वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो आजाद है कुछ भी कर सकता है. लेकिन यहां गलत किया उसने पैसा नहीं दिया. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब ये ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगेगा. इस तरह के कई कमेंट आपको देखने को मिल जाएंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें – Jharkhand Minister Daughter Death: जमशेदपुर में खड़ी ट्रक से टकराई कार, मंत्री की बेटी समेत 4 लोगों की मौत, सीएम-राज्यपाल ने जताया दुख

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *