Tuesday, 06 October 2026
होम Business लखनऊ में UPSSSC JE अभ्यर्थियों का पिकप भवन पर धरना:बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, करीब 3 साल से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार
Business

लखनऊ में UPSSSC JE अभ्यर्थियों का पिकप भवन पर धरना:बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, करीब 3 साल से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
5 October 2026 11:26 PM 1 मिनट पठन 268 Views
लखनऊ में UPSSSC JE अभ्यर्थियों का पिकप भवन पर धरना:बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, करीब 3 साल से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार

लखनऊ में UPSSSC की अवर अभियंता (JE) भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को पिकप भवन पर धरना दे रहे हैं। सैकड़ों अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और अभिलेख सत्यापन (DV) की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक DV की तारीख तय नहीं होती, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। 7 मार्च 2024 को जारी हुआ था विज्ञापन अभ्यर्थियों के मुताबिक, UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत JE भर्ती का विज्ञापन 7 मार्च 2024 को जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए करीब तीन साल होने को हैं, लेकिन अभी तक DV को लेकर कोई तारीख या कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में देरी से उनका भविष्य अधर में है। मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी रख चुके हैं मांग अभ्यर्थियों ने बताया कि वे भर्ती पूरी कराने की मांग मुख्यमंत्री जनदर्शन तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों और शासन स्तर पर भी अपनी बात रखी, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान अभ्यर्थियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं। जब तक DV की तारीख घोषित नहीं होती और भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *