कानपुर में रविवार रात रंगीलों रास डांडिया नाइट कार्यक्रम में यूटूबर, सिंगर और अभिनेता एलविस यादव पहुंचे। उनके साथ ही इस कार्यक्रम में गुनगुन गुपता और उपनीत कौर ने भी स्टेज पर परफार्मेंश किया। इस बीच एलविश के पहुंचते ही शहर के मोतीझील ग्राउंड पर हजारों फैंन्स झूम उठे। एल्विश ने अपनी आवाज का जाूद बिखेरा तो वहीं गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर ने स्टेज पर चिकनी चमेली पर परफार्मेंस कर समा बांध दिया। एलविश यादव ने स्टेज पर परफार्मेंश से पहले कहा कि कानपुर में मैं पहली बार आया हूं लेकिन वाकई जैसा सुना था यहां के लोग क्रेजी हैं। फैंस ने मेरा घंटों इंतजार किया इसके लिए माफी चाहता हूं। देखिए 3 तस्वीरें रंगीलो डांडिया नाइट की शुरूआत रविवार शाम 8 बजे शुरू हुई लेकन युवाओं में एल्विश यादव को लेकर क्रेज के चलते यहां लोग रात 11 बजे तक इंतजार करते रहे। मोतीझील स्थित ग्राउंड में हजारों फैंस एल्विश यादव का 3 घंटे तक इंतजार करते रहे। जब वो स्टेज पर पहुंचे तो उनकी एक आवाज पर हजारों युवाओं का एल्विश के लिए प्यार और उनकी लोकप्रियता साफ तौर से दिखाई दी। एलविश ने भी लोगो का धन्यवाद किया और कहा कि कई घंटे से होटल में था लोगो ने इंतजार किया इसके लिए शुक्रिया। स्टेज पर परफार्मेंस के दौरान जैसे ही संगीत के साथ गाना गाया हजारों फैंस उनके साथ झूम उठे, शहर के युवा में एलविश को लेकर अलग ही उत्साह दिख रहा था। गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर ने भी स्टेज पर कई सांग पर अपने परफार्मेंस किएृ, इस बीच दर्शक उसका अनंद लेकर झूमते हुए दिखाई दिए। –
Source: Read Full Article