Tuesday, 22 September 2026
होम Politics पुलिस लाइन में शस्त्र ड्रिल का अभ्यास:जवानों को सिखाए गए सुरक्षित शस्त्र संचालन के तरीके
Politics

पुलिस लाइन में शस्त्र ड्रिल का अभ्यास:जवानों को सिखाए गए सुरक्षित शस्त्र संचालन के तरीके

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
22 September 2026 11:26 PM 1 मिनट पठन 11 Views
पुलिस लाइन में शस्त्र ड्रिल का अभ्यास:जवानों को सिखाए गए सुरक्षित शस्त्र संचालन के तरीके

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में मंगलवार को आयोजित परेड का अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की विधिवत सलामी ग्रहण की और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी पश्चिमी ने पुलिसकर्मियों की टोलीवार ड्रिल कराई और शस्त्र ड्रिल का पुनः अभ्यास कराया। शस्त्र प्रशिक्षण सत्र में पुलिसकर्मियों को हथियारों के सुरक्षित, प्रभावी और विधिसम्मत संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही, जवानों को यह भी बताया गया कि नियमित अभ्यास के माध्यम से किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाया जा सकता है। जवानों को बेहतर कार्यकुशलता के लिए प्रेरित करते हुए एएसपी बृजनन्दन राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान हमेशा सजग, सतर्क और पूरी तरह अनुशासित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और अभ्यास पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए पुलिसकर्मियों को इसे अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *